लखीसराय, दिसम्बर 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोमवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर राकेश कुमार द्वारा सिपाही प्रशिक्षण केंद्र, लखीसराय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा अनुशासन संबंधी बिंदुओं की समीक्षा की। डीआईजी ने प्रशिक्षणरत नवनियुक्त सिपाहियों से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष और सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सिपाहियों को साइबर अपराधों के तरीकों, उनसे बचाव और आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि एक कुशल पुलिसकर्मी को केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि अपराध अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक पुलिसि...