मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। सरहद की सुरक्षा और देश पर जान हर नौजवान देना चाहता है। यही वजह है कि जिले के युवा सेना में भर्ती होने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। अगर इन नौजवानों को उचित संसाधान मिले तो इनका मनोबल और भी ऊंचा होगा। अग्निवीर बहाली की तैयारी करने वाले युवाओं की पीड़ा है कि शहर तो दूर, गांवों में भी ऐसा सुविधायुक्त मैदान नहीं, जहां शारीरिक दक्षता के लिए अभ्यास कर सकें। रोज सुबह चार बजे सड़क किनारे दौड़ने की मजबूरी है, जो लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। अभ्यर्थियों ने तैयारी के लिए सुविधा और सरकारी स्तर पर प्रशिक्षण के अलावा भविष्य की दुविधा भी दूर करने की मांग की। कहा कि बहुत से युवा अग्निवीर में इसलिए नहीं जाना चाह रहे कि भविष्य असुरक्षित है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि 20 साल की सेवा पर विचार किया जाए। साथ ही कार्यक...