मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी ने पदाधिकारियों को कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं को चुनाव की दृष्टि से 15 व 16 मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण बरकछा स्थित पंचतला लान में आयोजित किया गया है। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सात सत्र का होगा। प्रत्येक सत्र में अलग-अलग पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। इसमें मण्डल स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहाकि प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए। जिससे संगठन को चुनाव की दृष्टि से...