सहरसा, फरवरी 25 -- सहरसा, नगर संवाददाता। एनसीसी भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल ने 17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा कैंप कमांडेंट कर्नल बी सत्यनारायण की देखरेख में चल रहे युवा आपदा मित्र शिविर का निरीक्षण किया।जहां उन्होंने कैडेटों को आपदा प्रबंधन के दौरान प्राथमिक प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की ट्रेनिंग और किटिग का अवलोकन किया।ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य युवा स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप और आग जैसी आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और जीवन रक्षक कौशल में प्रशिक्षित करना है।कमांडर ने कैडेटों को आपदा के दौरान सामुदायिक लचीलापन और त्वरित राहत कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।कैडेट्स को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.