रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत जिला प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम से शुरू हुई प्रशिक्षण कार्यशाला में वैचारिक सुदृढ़ता और आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए रणनीतिक कौशल पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराना और उन्हें आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। हमें केवल चुनाव जीतने के लिए काम नहीं करना है, बल्कि सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। मुख्य वक्ता और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान किसी भी संगठन की रीढ़ होता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जिस एकात्म मानववाद का दर्शन हमें दि...