रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा है कि पार्टी का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी है। पार्टी की रीति-नीति, कार्य-पद्धति, इतिहास एवं विकास से कार्यकर्ताओं को परिचित कराना महत्वपूर्ण है। भाजपा का एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता हमारे सैकड़ों विरोधियों पर भारी पड़ता है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पार्टी के करोड़ों प्रशिक्षित विचारवान कार्यकर्ता जरूरी है। हमारे पूर्वजों ने जो दृढ़ संकल्प लिया है, उसे पूरा करने की जिम्मेवारी आज की पीढ़ी पर है। वे रविवार को रांची में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बतौर अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी एवं सांसद डॉ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.