लखनऊ, मार्च 28 -- पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के साथ लखनऊ परिक्षेत्र के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों एवं मनोरंजन संस्थानों का निरीक्षण किया। बहु-विषयक प्रशिक्षण केंद्र, ऐशबाग, मंडल प्रशिक्षण केंद्र (कैरिज एंड वैगन) ऐशबाग डिपो, मनोरंजन संस्थान, ऐशबाग, ट्रैक मेंटेनर छात्रावास ऐशबाग और महिला कर्मचारियों से संचालित लखनऊ सिटी रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक व्यावहारिक, आधुनिक एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाया जाए, जिससे कर्मचारियों की दक्षता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.