बिहारशरीफ, मार्च 11 -- भाजपा के जिला कार्यालय में बैठक कर बनायी रणनीति जिलाध्यक्ष ने कहा-पूरी कमेटी शामिल हो कार्यक्रम में फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ के मेहनौर स्थित जिला कार्यालय में बैठक करते भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मेहनौर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में बुधवार को सभी मोर्चा के अधिकारियों की बैठक की गयी। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दौरान लगने वाले प्रशिक्षण शिविरों को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी मोर्चा के अध्यक्षों से पूरी कमेटी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। साथ ही प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने के लिए सभी मोर्चा के अध्यक्षों व प्रभारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेवा...