मुंगेर, अगस्त 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (इरिमी), जमालपुर में रेलवे अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के लिए पांच दिवसीय पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (एनएचएम) विषय पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों एवं मंडलों से आए 25 अधिकारी और पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। इरिमी महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलवे को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बनाना तथा स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की आधुनिक तकनीकों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण नीति, जल संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक एवं...