मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा गुरुवार को कड़ी सुरक्षा एवं सीसी टीवी की निगरानी के बीच नगर छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रथम पाली में अंग्रेजी,गृह विज्ञान,जीव विज्ञान और संगीत वादन विषय के शिक्षक चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 2734 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 1508 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों का इम्तिहान दिया। जबकि 1226 अभ्यर्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे। इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे तक परीक्षा केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए आइरिश जांच और बॉयेमेट्रिक कराने के बाद अभ्यर्थियों का परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। यह भी प...