प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन / प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा-2023 के तहत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रशिक्षक भर्ती के 40 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। 21 दिसंबर 2023 को जारी विज्ञापन के आधार पर प्रशिक्षक-कुम्हारी के दो पद के सापेक्ष आवेदन-पत्रों की स्क्रूटनी के बाद विज्ञापन/विज्ञप्ति की शर्तें पूरा न करने जाने के कारण 37 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त किए गए हैं। इसी प्रकार प्रशिक्षक चर्म के दो और प्रशिक्षक कंबल के एक अभ्यर्थी का आवेदन भी निरस्त किया गया है। उपसचिव अनुपम मिश्र के अनुसार निरस्तीकरण के विरुद्ध संबंधित अभ्यर्थी सात अगस्त की शाम पांच बजे तक आयोग को पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर प्रत्यावेदन दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...