सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। हैदराबाद में ओएसआर विषय पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षक के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बस्ती मंडल से सिर्फ एक नाम चयनित हुआ है। यह गौरव सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ (सदर) ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा को मिला है। उनका चयन पूरे प्रदेश से चुने गए 45 प्रशिक्षकों की सूची में किया गया है। प्रशिक्षक का यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सात से नौ फरवरी तक हैदराबाद में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश भर से चयनित प्रतिभागी ओएसआर से संबंधित व्यावहारिक व तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना, आय के नए स्रोतों का सृजन करना तथा मौजूदा आय स्रोतों के प्रभावी संग्रहण की कार्यप्रणाली को मजबूत करना है। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद अभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.