रिषिकेष, जनवरी 27 -- गुरुग्राम से दोस्तों के साथ शिवपुरी घूमने आया एक पर्यटक गंगा में नहाते समय बह गया। उसने साथियों ने मदद की गुहार लगाई। इसी समय गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे एक प्रशिक्षक पर्यटक को बचाने दौड़ पड़े। उन्होंने गाइडों की सहायता से पर्यटक को बामुश्किल बाहर निकाला। पर्यटक को तत्काल सीपीआर दी। इससे पर्यटक की जान बच गई। पर्यटक को 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। यह घटना बीते सोमवार दोपहर की है। गुरुग्राम निवासी अविनाश दोस्तों के साथ मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में युसूफ बीच पर घूमने पहुंचा था। अचानक वह गंगा में नहाने के लिए उतरा। तेज प्रवाह में उसका संतुलन बिगड़ गया। अविनाश के बहते ही साथियों ने उसे बचाने के लिए गंगा में गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे प्रशिक्षक से गुहार लगाई। प्रशिक्षक विपिन शर्मा ने गाइडों के साथ अविनाश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.