प्रशिक्षकों के चयन को ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक
कुशीनगर, अगस्त 21 -- कुशीनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरत लाल गौड़ ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर के माध्यम से हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान करने को लेकर प्रशिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक स्वीकार होंगे। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। प्रशिक्षकों के चयन के लिये कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी।शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 से 5 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मुंबई में संभावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.