मुजफ्फर नगर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खेल प्रशिक्षकों की मनमर्जी और ड्यूटी से गायब रहने का ढर्रा नहीं चल सकेगा। खेल विभाग ने स्टेडियम में अनुशासन की बहाली और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बेहद कड़ा रुख अपनाया है। अगस्त शुरू होते ही पहले दिन से सभी खेल प्रशिक्षकों के लिए स्टेडियम में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात कई खेल प्रशिक्षकों के निर्धारित समय पर उपस्थित न रहने और औचक निरीक्षण के दौरान गायब मिलने की शिकायतें लगातार लखनऊ खेल मुख्यालय तक पहुंच रही थीं। खिलाड़ियों के भविष्य और प्रशिक्षण में आ रही इस बाधा का स्थाई समाधान निकालने के लिए खेल विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: लापरवाही पर 17 पीएचसी का वेतन रोका प्र...