सासाराम, मई 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के शंकर इंटर स्कूल तकिया मैदान में आयोजित शंकर ट्रॉफी क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के 15वें संस्करण में प्रशासन 11 ने रोमांचक मुकाबले में स्पॉन्सर 11 को छह विकेट से हरा दिया। 10 ओवर के इस मैच में स्पॉन्सर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए। जवाब में प्रशासन 11 की टीम ने बेहद संयमित बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...