संभल, अप्रैल 6 -- शहर में हसनपुर मार्ग स्थित मैदान पर रविवार को टीचर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जिसमें प्रशासन 11 और राइजिंग स्टार की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में प्रशासन 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन 11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से एल सुभाष चंद ने नाबाद 29 रन, विकास चंद्रा ने 23 रन, जबकि डॉ. सरताज ने तेज 18 रन (7 गेंद) बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने भी शानदार प्रयास किया। टीम के बल्लेबाज मनजीत सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए, वहीं मनीष बेनीवाल ने तेज 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस...