गाजीपुर, अप्रैल 27 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में सोमवार को बार और बेंच के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बैठक में स्थानीय बार संघ के सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन के बाद संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। बार संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ने स्पष्ट किया कि अग्रिम सूचना तक धरना-प्रदर्शन स्थगित रहेगा। इस निर्णय की सूचना तहसील के समस्त न्यायालयों और मीडिया को प्रेषित कर दी गई है। इस अवसर अध्यक्ष जय प्रकाश राम, सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ राम,कमलकांत राय, पंकज तिवारी, फैसल होदा,शशि भूषण राय, मेराज हसन, बृजेश कुशवाहा समेत कई अधिवक्ता शामिल र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.