पाकुड़, दिसम्बर 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत बालू की भारी किल्लत और इसके असमान वितरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने पाकुड़ जिला प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सुरेश अग्रवाल ने कहा कि पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के विभिन्न बालू घाटों से बालू का उठाव निरंतर जारी है। वहां से ट्रैक्टरों और ट्रेलर गाड़ियों के माध्यम से बालू को जिले के अन्य सभी प्रखंडों में उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि पाकुड़ प्रखंड में बालू की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बालू के अभाव में सरकार की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं और निर्माण कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। उन्होंने पाकुड़ जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि इस समस्या को विशेष प्राथमिकता देते हुए ...