प्रशासन सुस्त, दुर्गा कॉरिडोर मार्ग में अब भी तनकर खड़े अतिक्रमण
शाहजहांपुर, जून 15 -- शहर के चौक क्षेत्र में बन रहे दुर्गा कॉरिडोर का निर्माण अतिक्रमण की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। करीब 300 मीटर लंबे इस प्रोजेक्ट में नौ महीने बाद भी महज 110 मीटर काम हो सका है। प्रशासनिक अल्टीमेटम और बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद मार्ग से कब्जे नहीं हट सके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए दुर्गा कॉरिडोर का काम छह महीने में पूरा होना था। फरवरी 2026 तक पूरी परियोजना खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन जून आधा गुजरने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा है। चौक क्षेत्र में जगह-जगह अतिक्रमण और अधूरी खुदाई के कारण काम लगातार प्रभावित हो रहा है। सात नवंबर 2025 को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कॉरिडोर का निर्माण समय से पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी परियोजना रफ्तार नहीं पकड़ सकी। बीते 13 अप्रैल को एडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.