महाराजगंज, जुलाई 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के उस्मान नगर मोहल्ले के एक मकान में प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 18 गट्ठर में रखे सैकड़ों जोड़ी जूते चप्पल बरामद हुए हैं। प्रशासन को सूचना मिली थी कि उक्त मकान में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से लाये गए कपड़े की खेप को डंप किया गया है। हालांकि मौके पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को जूते-चप्पल की खेप बरामद हुई है। बरामद सभी सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मुखबिर की सूचना पर सीओ बसंत कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में उक्त मकान पर छापेमारी की गई। घर के कमरों में रखे गए अवैध तरीके से जूते-चप्पल की खेप पाए गए। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर का कोना-कोना छाना और मकान मालिक से पूछताछ की। पुलिस पता लगा रही है कि इतने बड़े प...