काशीपुर, जून 27 -- काशीपुर, संवाददाता। धर्मयात्रा महासंघ ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि शुक्रवार की शाम शहर के विभिन्न इलाकों से मुहर्रम के ताजिए निकाले गए। ताजिए की ऊंचाई अधिक होने से शहर के अधिकांश क्षेत्र की भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित की गई। इससे आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। महासंघ के केके अग्रवाल ने शनिवार को एसडीएम को भेजे पत्र में कहा कि बीते दिन मुहर्रम के ताजिए काफी ऊंचाई के निकाले गए। प्रशासन ने ऐसे में जन सुरक्षा के लिहाज से अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। इस भीषण गर्मी और रात के समय बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- प्रशासन पर लगाया उदासीनता बरतने का आरोप रात लगभग सात बजे बंद की गई विद्युत आपूर्ति रात लगभग डेढ़-दो बजे सुचारू हो सकी। उन्होंने आरो...