देवरिया, फरवरी 23 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना के रविवार को हरपुर में छोटी गंडक नदी के किनारे कथित अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हरपुर चौराहे पर सभा कर प्रशासन और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिट्टी से लदी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी के नाम से दर्ज भूमि से जबरन बालू व मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। आरोप है कि तहसीलदार सदर, कानूनगो और लेखपाल की मिलीभगत से संबंधित ठेकेदार द्वारा बिना ग्रामवासियों और किसानों की सहमति के यह कार्य किया जा रहा है। खनन की गई सामग्री को लगभग 25 किलोमीटर दूर सड़क बाईपास निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने की भी बात कही ...