चंदौली, जुलाई 6 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया गांधी पार्क में रविवार को तीसरे दिन भी अखिल भारतीय किसान सभा पत्थर खदान यूनियन की ओर से धरना जारी रहा। धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार और सरकार के अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनना नहीं चाहते हैं। कहा कि वन क्षेत्र में सैकड़ों साल से आबाद दलित किसानों को वन विभाग बेरहमी से उजाड़ रहा है, सैकड़ों साल से पत्थर तोड़कर गरीब मजदूरों को वन विभाग और प्रशासन लगातार प्रताड़ित कर रहा है। सरकारी जमीनों पर बसे हुए गरीबों के घर को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वनाधिकार कानून को लागू नहीं किया जा रहा है। बिजली का निजीकरण, स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली जैसी आवश्यक वस्तु को व्यापर बनाया जा रहा है। बांध, नहर आदि की मरम्मत न कराकर सफाई के नाम पर लाखों रुपया का घोटाला सिंचाई विभाग...