चित्रकूट, जून 24 -- मऊ। बरगढ़ कस्बे में प्रशासन ने रेलवे बैरियर से लेकर बरगढ़ थाने के आगे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एसडीएम रामऋषि रमन पुलिसबल के साथ जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया। प्रशासन ने जेसीबी के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटवा दिए। अभियान के दौरान सड़क किनारे बने चबूतरे, टीनशेड, गेट तथा अन्य अस्थायी कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी की गई थी। खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया। कहा कि शेष लोग भी अवैध कब्जे खुद हटा लें। ऐसा न होने पर प्रशासन हटाएगा। इसके साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जुर्माना एवं कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण...