कटिहार, जनवरी 29 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र जंगलाटाल पंचायत अंतर्गत बगुलागढ़ चौक पर बुधवार को महानंदा विभाग की जमीन को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी ने बताया कि महानंदा विभाग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त की जमाबंदी को रद करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कुल 30 डिसिमल जमीन में से 24 डेसिमल भूमि महानंदा विभाग द्वारा अर्जित की गई थी। जिसे हटा दिया गया है। मौके पर प्रभारी आरो मनोहर कुमार, राजस्व कर्मचारी रवि कुमार, अंचल अमीन अभिषेक, गौरव, एसआई इंद्रमणि महत...