बरेली, मार्च 15 -- शीशगढ़। शीशगढ़-धनेटा मार्ग पर स्थित सहोड़ा में सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण की खबर हिन्दुस्तान में शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित की। उसके बाद प्रशासन हरकत में आया और शनिवार को अतिक्रमण कर लगाए गए थे ठेलो को हटाया। दुकानदारों ने गुरुवार को जिलाधिकारी व सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत पत्र में बताया गया था कि सहोड़ा में दुकानों के सामने सड़क के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर अवैध दुकानें लगाई गई है। इसके कारण दुकानदारों और ग्राहकों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई दुकानदार अपनी दुकान पर ही शराबियों को शराब भी पिलाते हैं जिसके फोटो वायरल हैं।शीशगढ़ पुलिस ने कुछ समय पहले तीन शराबियों को यहां से पड़कर शांति भंग में चालान भी किया था। इसके बावजूद भी दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। विशाल गंगवार,दिन...