काशीपुर, अप्रैल 28 -- गदरपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर-2 स्थित शनि मंदिर के पास अवैध रूप से बन रही दीवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच के बाद कार्रवाई की। क्षेत्र में बिना अनुमति दीवार निर्माण की सूचना प्रशासन को मिली थी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में निर्माण कार्य अवैध पाए जाने पर जेसीबी के जरिए दीवार को गिरवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका के ईओ तथा विकास प्राधिकरण के अधिकारी जयपाल राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिससे मौके पर हल्का तनाव पैदा हो गया। यह भी पढ़ें- अवैध गतिविधि के आरोप में ट्रस्ट परिसर सील, दस्तावेज पेश करने के निर्देश हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति...