देहरादून, जनवरी 23 -- पर अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का एक्शन, अवैध अतिक्रमण ध्वस्त देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण, अवैध प्लाटिंग तथा वन भूमि पर कब्जों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। प्रशासनिक टीम और वन विभाग ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। डीएम ने वन विभाग समेत अन्य विभागों को अपनी संपत्तियों में अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल ने अतिक्रमण की शिकायत के बाद एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि भूमि राजस्व अभिलेखों में खाता-खतौनी संख्या 254, खसरा संख्या 949(क), कुल रकबा 1.3700 हेक्टेयर के रूप में दर्ज है, जो वन विभाग के नाम है। कुछ व्यक्तियों द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए भूमि को खुर्द-बुर्द कर अवैध निर्माण व र...