चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा। चाईबासा और आसपास के पेट्रोल पंपों में सोमवार की शाम से पेट्रोल डीजल की किल्लत हो गई है। जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल हैं, वहां वाहनों की कतार लगी हुई है। मंगलवार को चाईबासा में मात्र दो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध थे। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बाद मची अफरातफरी के बाद उपायुक्त के निर्देश पर सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी एवं सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ शहीद पार्क, बड़ी बाजार एवं अन्य स्थान पर अवस्थित पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करते हुए उपलब्ध भंडारण की जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- चाईबासा में पेट्रोल डीजल की किल्लत, पेट्रोल पंप में लग रही वाहनों की कतार इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंप पर आगत ...