पाकुड़, जून 11 -- लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामजोरी के ग्राम चीनपाड़ा निवासी कमली पहाड़िन की स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा के माध्यम से स्थल जांच कराई गई। जांच संबंधित पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जांच के दौरान पाया गया कि कमली पहाड़िन, पिता रामा पहाड़िया, मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। हालांकि उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अब तक निर्गत नहीं हो सका है, क्योंकि उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अद्यतन नहीं रहने के कारण दिव्यांगता जांच शिविर में आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी。

जांच में सामने आई चुनौतियाँ यह भी पाया गया कि कमली पहाड़िन की मानसिक स्थिति के कारण आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने हेतु बायोमेट्रिक...