प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। सदर तहसील के चौरा गांव में रविवार को राजस्व टीम व पुलिस ने डीएम शिव सहाय अवस्थी के आदेश पर चकरोड से अतिक्रमण हटवाया। जमीन के विवाद को लेकर रास्ते से कई साल से अतिक्रमण नहीं हट रहा था। मामला पिछड़ा आयोग तक पहुंचे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लगभग 20 परिवार के लोगों की फरियाद सुनकर डीएम के आदेश पर रविवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची। सदर तहसील के नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी ने राजस्व टीम के साथ चकरोड की पैमाइश कराई। पुलिस की मौजूदगी में तत्काल बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के बाद रास्ता बहाल कराया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक गड़वारा आशाराम, राजस्व निरीक्षक अंतू दिनेश कुमार तिवारी के साथ लेखपाल अभिषेक जायसवाल, विनोद पांडेय, सुधांशु सिंह, कुलदीप सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.