लोहरदगा, अप्रैल 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर के गली-कूचों में खुले आसमान के नीचे अपने चार मासूम बच्चों के साथ रह रही महिला और उसके चारों नाबालिग बच्चों की रविवार को जिला प्रशासन ने सुध ली। बच्चों की उम्र आठ, पांच, चार और दो वर्ष है। जब प्रशासनिक टीम महिला के पास पहुंची, तो वह घबराकर अपने बच्चों के साथ भागने लगी। प्रशासनिक टीम ने संयम और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कुछ ही दूरी पर उसे सुरक्षित रोक लिया और समझाकर उन्हें अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंची। प्रशासनिक टीम में एसडीओ अमित कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेन तथा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा शामिल थे। चिकित्सकों की टीम मां व उनके बच्चों पर लगातार नजर बनाए हुए है। पूरी कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई है ताकि पीड़ित परिवार को राहत, उपचार और आवश्यक सहायता उपलब्ध करा...