प्रशासन ने बिजलीखेड़ा में हटवाया अतिक्रमण
बांदा, जून 9 -- बांदा। शहर के बिजली खेड़ा मार्ग पर पालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी दुकानें हटाई गईं। व्यापारियों को फुटपाथ छोड़कर दुकान लगाने की चेतावनी दी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला व ईओ श्रीचंद्र चौधरी मंगलवार को शाम पुलिस टीम के साथ बिजली खेड़ा में जेएन डिग्री कॉलेज से कालूकुआं तक अतिक्रमण पर कार्रवाई की। सड़क किनारे लगे चाट, चाय-नाश्ता व कपड़ों आदि के रेहडी दुकानदारों को खदेड़ा गया। कई अस्थायी दुकानों को भी हटवाया। यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अभियान लगाता चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों पर नप की सख्ती, 17 हजार का जुर्माना अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अवैध कब्जा या अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.