प्रशासन ने फिर सील किया पूर्व पिक्चर हॉल भवन
हल्द्वानी, जून 25 -- लालकुआं। नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित पूर्व पिक्चर हॉल भवन को प्रशासन ने एक बार फिर सील कर दिया है। उपजिलाधिकारी रेखा कोहली के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन के मुख्य द्वार और परिसर में बनी कुछ दुकानों पर सील लगा दी। कार्रवाई के दौरान भवन परिसर में रह रहे एक परिवार को प्रशासन ने बेदखल कर दिया। इसके बाद भवन के मुख्य प्रवेश द्वार और दुकानों को विधिवत सील कर दिया गया। उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि उक्त भवन को पहले भी सील किया गया था, लेकिन लंबे समय के कारण लगी सील क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी बीच कुछ दिन पूर्व एक परिवार अनाधिकृत रूप से भवन में रहने लगा था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भवन को पुनः सील कर दिया। उन्होंने बताया कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.