रांची, अप्रैल 2 -- मुरहू, प्रतिनिधि। पंचघाघ जलप्रपात में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दो अप्रैल को हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेते हुए शिलान्यास से पहले निर्माण कार्य रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही कार्य में पाई गई अनियमितताओं को सुधारने का आदेश भी दिया गया है। इससे पहले कोड़ाकेल पंचायत की मुखिया मरियम होरो ने भी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बिना जनप्रतिनिधियों को जानकारी दिए काम शुरू करने पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी असंतोष व्यक्त किया।अनियमितता सुधारने के निर्देश:निरीक्षण के बाद विभागीय अभियंता ने बताया कि दो फाउंडेशन के नीचे चट्टान मिलने के कारण जमीन की सतह पर ही पीसीसी कर दिया गया था। अब उसे हटाकर चट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.