गाजीपुर, मई 31 -- पतार। क्षेत्र के लठ्ठूडीह और दुबिहां मोड़ तिराहे पर उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग और तहसील प्रशासन ने मुख्य सड़क से दोनों ओर 40-40 फीट दूरी का नाप कर अतिक्रमण चिन्हित किया गया। शनिवार दोपहर हुए इस अभियान में तहसील कर्मियों, पीडब्ल्यूडी के जेई और पुलिस बल की मौजूदगी में मोहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग और रसड़ा मार्ग के बीच सड़क सीमा की मार्किंग की गई। इस दौरान दुबिहां मोड़ तिराहे की अधिकांश दुकानें अतिक्रमण की जद में आ गईं, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटा लिया जाए, अन्यथा जेसीबी की मदद से कार्रवाई की जाएगी और हटाने का खर्च वसूला जाएगा। एसडीएम हर्षिता तिवारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई होगी। वही...