प्रशासन ने गेस्ट हाउस का किया संयुक्त निरीक्षण
बिजनौर, जून 27 -- अग्निकांड की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस प्रशासन ने गेस्ट हाउस, होटलों में फायर ब्रिगेड की टीम के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने होटल संचालकों को अग्नि शमन यंत्रों की स्थापना पर जोर दिया। साथ ही आवागमन के लिए निकासी द्वार चौड़ीकरण की हिदायत दी। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि निर्धारित व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो नोटिस जारी कर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम स्मृति मिश्रा, अग्नि शमन अधिकारी दीपक चौधरी रहे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अग्निकांड के बाद जगा प्रशासन, चेकिंग अभियान चलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.