दुमका, दिसम्बर 6 -- गोपीकांदर। शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निदेशानुसार गोपीकांदर के मुख्य चौक पर प्रखंड प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को प्रखंड बीडीओ सह सीओ विजय प्रकाश मरांडी के द्वारा अलाव व्यवस्था का जायजा लिया तथा बीडीओ भी आग तापते हुए देखा गया। बीडीओ ने ग्रामीणों को बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ उठाने को कहा गया। आगे उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखंड के चौक-चौराहों पर जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के खरौनी बाजार और दुर्गापुर में भी अलाव की व्यवस्था की जायेगी, ताकि आमलोगों को ठंड से राहत मिल सके। इस अवसर पर हल्का कर्मचारी पीटर सोरेन, देवीलाल मरांडी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.