उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा चौकी अंतर्गत अकरमपुर स्थित इंडो प्रोसोया फूड लिमिटेड कंपनी में शुक्रवार को प्रशासन से व्यापक सुरक्षा निरीक्षण और मॉकड्रिल की गई। निरीक्षण का नेतृत्व एडीएम फाइनेंस सुशील गौड़ ने किया। उनके साथ सदर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सदर तहसीलदार, फायर विभाग के प्रभारी अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने कंपनी परिसर में मौजूद अग्निशमन व्यवस्थाओं, आपातकालीन निकास मार्गों, फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों और उनके रखरखाव की जांच की। अधिकारियों ने यह भी परखा कि आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति में कंपनी का स्टाफ कितनी तत्परता से प्रतिक्रिया करता है। इसके साथ ही मेडिकल सेवाओं, प्राथमिक उपचार कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता और एंबुलेंस व्यवस्था का भी निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.