अलीगढ़, मई 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता बदलते मौसम व मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के आधार पर डीएम अविनाश कुमार ने जनपदवासियों को संभावित आंधी-तूफान, तेज हवाओं, वज्रपात, ओलावृष्टि, भीषण गर्मी एवं लू की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा कि बदलते मौसम को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त सतर्कता बररते हुए सभी नागरिक सुरक्षा उपायों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान एवं भारी वर्षा की चेतावनी जारी, सतर्कता के निर्देश आमजन से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बा...