संतकबीरनगर, मई 7 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्राली और एक लोडर मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।एसडीएम अरुण कुमार के निर्देश पर तहसीलदार अल्पिका वर्मा, सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह और थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में खनन को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को सूचना मिली थी कि बाराखाल इलाके में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, खुदवाई सड़क मौके पर पहुंची टीम ने मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की। पूछत...