लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका का विवाह परिजनों द्वारा कराने की सूचना पर प्रखंड प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाह रोका गया। बाल विवाह के प्रयास की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची की शादी लड़की के माता-पिता द्वारा लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा प्रखंड स्थित नगर मंदिर में विवाह हेतु ले जाया जा रहा है। बीडीओ संग्राम मुर्मू और सीओ पंकज कुमार भगत के द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क कर विवाह रुकवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...