गिरडीह, अप्रैल 1 -- प्रशासन के पहुंचते ही नाबालिग लड़की की शादी स्थगित देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के परवतुडीह टोला नवाअहार में 16 वर्षीय किशोरी लड़की के विवाह करने की तैयारी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शादी के रस्म को तत्काल स्थगित करवा दिया।इस संबंध में देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप एवं थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना एवं वरीय अधिकारियों द्वारा उक्त गांव में एक परिवार की नाबालिग छात्रा का बाल विवाह संपन्न कराये जाने की तैयारी शुरू करने की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उक्त परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में लड़की पक्ष द्वारा उसकी शादी को स्थगित कर देने का...