पाकुड़, फरवरी 19 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। अवैध खनन एवं कोयला परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मंगलवार को संध्या लगभग 04:50 बजे अंचल अधिकारी श्री बनर्जी पाकुड़िया थाना गश्ती दल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। शाम लगभग 05:20 बजे ग्राम पलियादाहा से पाकुड़िया की ओर जाते समय हरिपुर गांव के समीप दो व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर अवैध रूप से कोयला लादकर आते दिखाई दिए। अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं पुलिस बल की गाड़ी नजर आते ही चालक मोटरसाइकिल सड़क पर छोड़कर भागने लगे। सशस्त्र बल द्वारा उनका पीछा भी किया गया, परंतु दोनों व्यक्ति फरार होने में सफल रहे। जांच के दौरान एक काला-लाल रंग का पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा एक काला-स्टील रंग का राजदूत मोटरसाइकिल बरामद किया गया। दोनों वाहनों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.