बोकारो, अप्रैल 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार गागी हाट के किनारे जहां-तहां वाहन लगाने वाले लोगों को शनिवार को भारी महंगा पड़ा और जुर्माना भी भरना पड़ा। पेटरवार गागी हाट के एन एच 23 पर वाहन चालकों द्वारा जहां-तहां वाहनों के लगाने से उत्पन्न सड़क जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने को लेकर शनिवार को पुलिस प्रशासन एक्शन में आई। एक दर्जन से ज्यादा वाहनों पर ऑन लाइन जुर्माना भी लगाया गया। एनएच 23 सड़क के किनारे घंटों से खड़ी कई वाहनों को रिकवरी वैन से खींचकर थाना ले जाया गया। अभियान के दौरान सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा की ओर से वाहनों पर की गई कार्रवाई से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। अभियान के दौरान एनएच 23 के किनारे लगे बकरा बाजार को हटाकर गागी हाट के एंट्री पॉइंट को खाली कराया, जिससे बाजार आने जाने...