चतरा, मई 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सिमरिया एसडीओ ने एक सप्ताह पूर्व ही ट्रांसपोर्टरो के साथ बैठक कर 24 घंटे एक ड्राइवर से गाड़ी चलवाने पर कड़ी फटकार लगाई थी। इस मामले में एसडीओ ने कहा था कि नियमों के तहत् छह घंटे से अधिक ड्राइविंग कराना गैरकानूनी है। लिहाजा हर हाइवा में दो ड्राइवर रखने का निर्देश दिया । इधर एसडीओ के इस आदेश के बाद भी हर हाइवा में एक ड्राइवर 24 घंटे सेवा दे रहा है। सांसद प्रतिनिधि ईश्वर पांडे कहते हैं कि आधा दर्जन ट्रांसपोर्टिग कंपनियों में 2000 हाइवा संचालित है जिसमें एक ड्राइवर ही 24 घंटे भारी वाहन चला रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...