लखनऊ, फरवरी 23 -- घटना की सूचना पर डीएम विशाख जी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घायलों को केजीएमयू और पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। इसके बाद डीएम गोसाईंगंज पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि घायलों को सबसे पहले पीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बड़े अस्पतालों में भेजा गया। साथ ही छह घायल ऐसे थे जिनको कम चोट आई थी। उनका इलाज पीएचसी पर करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। डीएम विशाख जी ने गोसाईंगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर घायल यात्रियों से बात की। साथ ही आरटीओ और अन्य अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के मौके पर ही निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...