बिजनौर, मार्च 13 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र में जमीनी विवाद लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद हैं। एक पक्ष का आरोप है कि 12 बीघा जमीन दूसरे पक्ष ने कुटरचित तरीके से अपने नाम करा ली। जिसमें अपने कार्यकर्ता के लिये भाजपा के पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह ने जमीन को कब्जामुक्त कराने व फसल काटने के लिये तहसील प्रशासन से मांग की। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके पास जमीन का बैनामा व फसल उनके द्वारा बुवाई की गई है। यह मामला लेकर दूसरा पक्ष भाकियू अराजनैतिक प्रदेशाध्यक्ष के पास पहुंचा। नायब तहसीलदार बिजनौर थाने पहुंचे और पुलिस बल की मांग की। पूर्व मंत्री व सांसद भी थाने पहुंच गए । उसी बीच भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष के मौके पर पहुंचने की सूचना पर टकराव की स्थिति देखते हुये प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुये मामला यथा स्थिति तक ...