सहारनपुर, मार्च 19 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में नवरात्र के पहले दिन हंगामा हो गया है। शहर के कुछ इलाकों में खुली मीट दुकानों को बंद कराने के लिए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने मीट की दुकानों को बंद करने को कहा, तो दुकानदारों ने मना कर दिया। इस बार दोनों के बीच जमकर बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते बवाल हो गया। कुछ देर बाद मीट विक्रेताओं ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए भागे कार्यकर्ता सीधे कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए हुए सड़क के बीचो-बीच चौराहे पर बैठ गए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस को खबर लगते ही मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। कार्यकर्ताओं ने मीट दुकानदारों पर मारपीट का भी आरोप...